कोडरमा: मजदूर नेता महेन्द्र तुरी की स्मृति में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा

Koderma: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमिटी सदस्य और सीटू के जिला उपाध्यक्ष व कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र तुरी की स्मृति श्रद्धांजलि...

Koderma: Tribute meeting organised in the memory of labour leader Mahendra Turi

Koderma: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमिटी सदस्य और सीटू के जिला उपाध्यक्ष व कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र तुरी की स्मृति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सहाना गार्डन कोडरमा में हुआ. मालूम हो कि 30 जुलाई को माकपा नेता महेन्द्र तुरी की मौत 30 जुलाई को ब्रेन हेमरेज से हो गया. रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सीपीएम के जिला सचिव असीम सरकार ने किया. जहां सर्वप्रथम महेन्द्र तुरी की तस्वीर पर उनके पुत्र मंटू तुरी ने माल्यार्पण कर किया. जिसके बाद सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया. जहां महेन्द्र तुरी अमर रहे, महेन्द्र तुरी को लाल सलाम आदि गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे. दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. सभी वक्ताओं ने महेन्द्र तुरी को सच्चे कम्युनिस्ट और कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता कहा.

कई लोगों ने पेश की आपनी मौजूदगी 

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन, मेघातरी पंचायत समिति सदस्य सबिता देवी, सीपीएम राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक, रामलखन सिंह, युवा राजद अध्यक्ष मनोज रजक, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम पांडेय, चरणजीत सिंह, महेश भारती, पूर्व बैंक अधिकारी नागेश्वर दास, धीरज यादव, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, एटक नेत्री सोनिया देवी, सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, कर्मचारी नेता शैलेन्द्र तिवारी, दिनेश रविदास, एक्टू के जिलाध्यक्ष विजय पासवान, सीपीआई के जिला सचिव अर्जुन यादव, माईका वर्कर्स यूनियन के नेता ग्यासुद्दीन अंसारी, भीखारी तुरी, विद्यालय रसोईया यूनियन की संध्या पांडेय, सहिया संघ के प्रकाश चन्द्र राय, समर्पण संस्था के इन्द्रमणी साहु, आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के रंजीत राम, अभिजीत कुमार, सफाई कर्मचारी संघ के सियाराम, ज्ञान विज्ञान समिति के जिलाध्यक्ष रामरतन अवध्या, परमेश्वर यादव, मुकेश कुमार यादव, शम्भु कुमार, असगर अंसारी, रामचन्द्र राम, शम्भु पासवान, नागेश्वर दास, आम आदमी पार्टी के महेश यादव, भोला तुरी, जगदीश तुरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

ALSO READ : जामताड़ा: इरफान अंसारी की पहल; भागाबांध ग्रिड का जल्द होगा लोकार्पण, 8 युवाओं को मिला रोजगार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *