Click Here
Click Here
Click Here

20 हजार बकाया पर शव रोके जाने के मुद्दे पर विधानसभा में धरने पर बैठीं BJP विधायक रागिनी सिंह

रांची: झारखंड विधानसभा परिसर में मंगलवार को भाजपा विधायक रागिनी सिंह धरने पर बैठ गईं और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर...

रांची: झारखंड विधानसभा परिसर में मंगलवार को भाजपा विधायक रागिनी सिंह धरने पर बैठ गईं और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने कहा कि धनबाद के अशर्फी अस्पताल में एक मरीज के परिजनों से 20 हजार रुपये का बकाया बिल नहीं देने पर शव देने से इनकार कर दिया गया, जो पूरी तरह अमानवीय है.

सरकार पर सीधा हमला

रागिनी सिंह ने इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को भी घेरा और आरोप लगाया कि उन्होंने सदन में इस मामले को लेकर झूठ बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार को इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए और सच्चाई सामने लानी चाहिए.

निजी अस्पतालों पर सख्ती की मांग

विधायक ने मांग की कि राज्य सरकार निजी अस्पतालों के लिए स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी करे, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को इस तरह की स्थिति का सामना न करना पड़े.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *