Bokaro: सर्किट हाउस में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) की बैठक आयोजित हुई. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि 4 अगस्त को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम टाउन हॉल के समीप आयोजित किया जाएगा.

शिबू सोरेन को बताया झारखंड की पहचान
महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि गरीब, दलित, पिछड़ा और आदिवासी मूलवासियों की पहचान हैं. उनके संघर्ष और योगदान से झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ.
ALSO READ: कोडरमा: खरखार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

भव्य आयोजन की तैयारी
जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन राज्य के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने झारखंड को अलग पहचान दिलाई और विकास के लिए लगातार संघर्ष किया, पुण्यतिथि समारोह को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है.
