Bokaro: शहर की स्वयंसेवी संस्था “जिओ और जीने दो” के बैनर तले सावन महोत्सव सह काव्य-पाठ कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम का आयोजन संगठन की संयोजिका कनक लता राय के दिशा-निर्देश में हुआ. कार्यक्रम में करीब 40 महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया. कार्यक्रम का संचालन कनक लता राय एवं सुभद्रा मिश्रा ने किया.

काव्य-पाठ में सरोज पाण्डेय रहीं प्रथम
काव्य-पाठ प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरोज पाण्डेय, द्वितीय स्थान उषा देवघरिया और तृतीय स्थान संजू गिरि ने प्राप्त किया.
नृत्य और गीत प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा
सावन महोत्सव के दौरान कई सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. एकल नृत्य प्रतियोगिता में तनया घोष ने प्रथम, वंशिका श्री ने द्वितीय और रिंकू गिरि ने तृतीय स्थान हासिल किया. वहीं एकल गीत प्रतियोगिता में ज्योति बिस्ट प्रथम, इंदू अग्रवाल द्वितीय और बबीता सिंह तृतीय स्थान पर रहीं.
सावन क्वीन और फिटनेस प्रतियोगिता में भी हुई प्रतिभागिता
सावन क्वीन प्रतियोगिता में तनया घोष ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वंशिका श्री रनर-अप रहीं. बेस्ट कॉस्ट्यूम का पुरस्कार नीलम मिश्रा को दिया गया. वहीं फिटनेस प्रतियोगिता में विभा सिंह विजेता बनीं.
निर्णायक मंडली ने निभाई अहम भूमिका
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में निर्णायक के रूप में सुभद्रा मिश्रा, इंदू अग्रवाल, कनक लता राय, विभा झा, पुष्पा पाण्डेय, सत्या सिंह, अनिता किरण, शांता सिंह और कस्तूरी सिन्हा मौजूद रहीं. कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार वितरण अनिता किरण, सुभद्रा मिश्रा, विभा झा और कनक लता राय ने किया.

ALSO READ:थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में शामिल होंगे रेंशी सुनील किस्पोट्टा, 12 अगस्त को बैंकॉक रवाना होंगे
