बोकारो: पेटरवार में युवा मंडलों की बैठक, युवाओं को दी गई माय भारत पोर्टल की जानकारी

Bokaro: पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत सभागार में युवा भारत के तत्वावधान में कसमार एवं पेटरवार के युवा मंडलों की संयुक्त बैठक...

युवा मंडलों की बैठक
युवा मंडलों की बैठक

Bokaro: पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत सभागार में युवा भारत के तत्वावधान में कसमार एवं पेटरवार के युवा मंडलों की संयुक्त बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया एवं ज्ञान विज्ञान समिति के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने तथा संचालन सुरेंद्र ठाकुर ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ कुमार उपस्थित रहे. उन्होंने युवाओं के समग्र विकास एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित माय भारत पोर्टल के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी.

युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर

उन्होंने कहा कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से देशभर में संचालित विभिन्न युवा विकास कार्यक्रमों से जुड़कर युवा अपनी प्रतिभा का विकास कर सकते हैं. अधिकाधिक युवाओं तक योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी पहुंचे, इसके लिए प्रखंड स्तर पर बैठकें जारी हैं.

उन्होंने बताया कि माय भारत की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है, जिससे वे सरकारी योजनाओं से जुड़ें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें.

बैठक में सुनीता देवी, राज किशोर शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, राकेश कुमार मुंडा, वीरेंद्र महतो, राकेश शर्मा, प्रभात कुमार, खुशबू कुमारी, खुशी कुमारी, कोमल कुमारी, ओम कुमार, अनिल कुमार टैगोर, राहुल तिवारी, उदित मरांडी, पलक रानी, लक्ष्मी कुमारी, अनुज कुमार टैगोर सहित अन्य उपस्थित रहे.

ALSO READ: बोकारो: सावन महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरा रंग,महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीता दिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *