पहाड़ी मंदिर में सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू, अन्य मंदिरों में भी लगी कतार

Ranchi : सावन की पहली सोमवारी में सुबह से ही राजधानी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है. जहां मुख्य...

पहाड़ी मंदिर

Ranchi : सावन की पहली सोमवारी में सुबह से ही राजधानी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है. जहां मुख्य भीड़ पहाड़ी मंदिर में देखने को मिली. भक्तों की भीड़ को देखते हुए पहाड़ी मंदिर का पट सुबह चार बजे ही खोला गया. जहां भक्तों की भीड़ लगी थी. हालांकि भीड़ नियंत्रण करने के लिये इस बार 125 पुलिस जवानों की तैनाती मंदिर में की गयी है. जबकि जलाभिषेक के लिये अरघा व्यवस्था की गयी है. जिससे भक्त सुचारू रूप से जलाभिषेक कर सकें. पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई मार्गों को बंद भी किया है. इसमें शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग, दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग, मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग, गौशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग, बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग को बंद किया गया है. हालांकि भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन आवश्यक निर्णय ले सकती है.

स्वर्णरेखा से जल ले गये भक्त

पहाड़ी मंदिर जाने वाले कई भक्त चुटिया स्थिति स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर मंदिर जलाभिषेक किया. इसके लिये रविवार देर रात से ही भक्तों को स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर पहाड़ी मंदिर की ओर जाते हुए देखा गया. हालांकि सोमवार सुबह सात बजे तक भी भक्तों का जत्था स्वर्णरेखा से जल लेकर पहाड़ी मंदिर पहुंचा. इसके लिये प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था की गयी है. जिससे भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो.

अन्य मंदिरों में दिखी भीड़

पहाड़ी मंदिर के साथ ही राज्य के अन्य मंदिरों में भीड़ देखने को मिली. सुरेश्वर महादेव मंदिर चुटिया में भी सुबह चार बजे से भक्तों की भीड़ देखी गयी. इसके साथ ही कोकर स्थित शिव मंदिर, सिद्ध मनोकामना मंदिर, संकट मोचन मंदिर, शिव शक्ति धाम समेत अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गयी.

 

ALSO READ : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर : घटनास्थल पर पहुंची रांची से तीन सदस्यीय FSL की टीम, टेंडर विवाद में दो सगे भाई की हत्या कर आया था चर्चा में

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *