Bokaro: आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन के विस्तार एवं मजबूती के उद्देश्य से सुधीर सिंह को आजसू पार्टी का बोकारो महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया. आजसू पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने नवमनोनीत महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से संगठन के समर्पित, कर्मठ एवं संघर्षशील कार्यकर्ता रहे हैं. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं जनसंपर्क का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा तथा उनके नेतृत्व में बोकारो महानगर संगठन और अधिक सशक्त एवं गतिशील होगा.

पार्टी नेताओं ने जताया भरोसा
आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संजय चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान एवं जिम्मेदारी देने में विश्वास रखती है. उनके नेतृत्व में महानगर संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी. जिला प्रभारी कमलेश महतो ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुधीर सिंह संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे.
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुधीर सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में जिला सचिव बंकु बिहारी सिंह, बीरेन्द्र हरि, राजेश बोराल, अमर पाल, साजिद अनवर, आलम शेख, अरबी खान, राहुल कुमार, पंकज कुमार, रिशव कुमार, रघुवीर साव, कृष्णा साव, अरबाज खान, शाहनवाज अंसारी सहित आजसू पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ALSO READ:‘मां की ममता सर्वोपरि’ हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को किया रद्द, मां को सौंपी बच्ची की कस्टडी
