विरोध के बाद कुणाल कामरा का व्हाइटफील्ड शो रद्द, अब नए वेन्यू पर होंगे कार्यक्रम

Newswave Desk: हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में होने वाला शो रद्द कर...

Kunal Kamra
Kunal Kamra's Whitefield show cancelled following protests

Newswave Desk:  हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, कुणाल कामरा ने खुद व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन पहुंचकर शो रद्द करने की जानकारी दी. हालांकि, उनके बाकी शो अब नए स्थान पर आयोजित किए जाएंगे. बेंगलुरु पुलिस के अनुसार, रविवार को कुणाल कामरा व्हाइटफील्ड थाने पहुंचे और बताया कि दक्षिणपंथी और हिंदूवादी संगठनों के विरोध को देखते हुए उन्होंने व्हाइटफील्ड में होने वाले अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने का फैसला किया है.

क्यों हुआ विरोध?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब ‘हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति’ ने बेंगलुरु पुलिस को एक शिकायत दी. संगठन ने 3 अगस्त को व्हाइटफील्ड के URU (उरु व्हाइटफील्ड) में होने वाले कुणाल कामरा के शो पर रोक लगाने की मांग की. समिति का आरोप था कि कामरा पहले भी हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं. संगठन का कहना था कि शो होने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है और धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं.

नए वेन्यू पर होंगे शो

व्हाइटफील्ड में शो रद्द होने के बाद कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को होने वाले उनके सभी शो अब कोरामंगला के नए वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि नए वेन्यू की क्षमता कम है, इसलिए दर्शकों को दोबारा बुकिंग करनी होगी.


ALSO READ: होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत अंतिम चरण में, जलमार्ग पर होगा निर्णय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *