होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत अंतिम चरण में, जलमार्ग पर होगा निर्णय

NewsWave Desk : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत अंतिम चरण में है. इस संबंध में ईरान...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

NewsWave Desk : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत अंतिम चरण में है. इस संबंध में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने जानकारी दी. ईरान में रविवार को आयोजित कैबिनेट में अराघची ने ये जानकारी दी. जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान और ओमान के बीच बात आगे बढ़ी है और अंतिम रूप लेने की ओर है. हालांकि इस संबंध में ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी समझौते पर पहुंचना जलमार्ग के फिर से खुलने या बंद रहने से संबंधित नहीं है.

ट्रैफिक सेपरेशन के तहत नये रास्ते पर काम जारी

इस्माइल बघाई ने कहा कि ईरान और ओमान होर्मुज के मध्य नया रास्ता पर काम कर रहे है. जहां ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम के तहत नया रास्ता तय करने पर काम किया जा रहा है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ संयुक्त हमले किए जाने के बाद तेहरान ने जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. अमेरिकी सेना ने पिछले महीने ईरानी ठिकानों पर कई बार हमले किए. उनका कहना था कि ये हमले जलडमरूमध्य में जहाजों पर ईरान के किए गए हमलों के जवाब में थे.

 

ALSO READ : बिहार उपचुनाव में प्रशांत किशोर 1161 वोटों से और UP में आशुतोष तिवारी आगे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *