Simdega : श्रावण महीने में वैसे तो हर दिन हीं भोले बाबा की महिमा का दिन होता है. लेकिन श्रावण माह में सोमवार का खास महत्व होता है. वार प्रवृत्ति के अनुसार सोमवार हिमांषु अर्थात चन्द्रमा का ही दिन है. स्थूल रूप में अभिलक्षणा विधि से भी यदि देखा जाए तो चन्द्रमा की पूजा भी स्वयं भगवान शिव को स्वतः ही प्राप्त हो जाती है क्योंकि चन्द्रमा का निवास भी भुजंग भूषण भगवान शिव का सिर ही है.
मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
यही कारण है कि श्रावण के सोमवार पर भक्तों का तांता शिवालयों में उमड़ जाता है. श्रावण मास के पहले सोमवारी पर आज सिमडेगा के शिवालयों में अहले सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा. हर तरफ हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे. क्या बुढे और क्या बच्चे सभी आज के दिन बाबा की भक्ति में डुबे रहते हैं. शहर के सरना मंदिर, हनुमान वाटिका शिवशक्ति मंदिर, केलाघाघ सिद्धेश्वर धाम सहित सिमडेगा के सभी शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ता नजर आया. सिमडेगा आज पूरी तरह शिवमय हो गया है.

Also Read : चक्रधरपुर: स्कूल की जमीन पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्राम सभा में जमीन मापी और सीमांकन कराने की मांग
