चक्रधरपुर: स्कूल की जमीन पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्राम सभा में जमीन मापी और सीमांकन कराने की मांग

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड के जमीद गांव में स्कूल की जमीन पर एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया....

Chakradharpur

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड के जमीद गांव में स्कूल की जमीन पर एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया. मामले को लेकर गांव में ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं. ग्रामीणों ने विवाद का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रशासन से जमीन की मापी एवं सीमांकन कराने की मांग की. ग्राम सभा में ग्रामीणों का कहना था, कि जिस स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया है, वह स्कूल की भूमि है. दूसरी ओर संबंधित परिवार ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया है और उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं.

SDO, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन 

बैठक के दौरान ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के विवाद की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा भूमि की विधिवत मापी एवं सीमांकन कराया जाना आवश्यक है. कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान धक्का-मुक्की एवं अभद्र व्यवहार भी किया गया है. ग्राम सभा के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे मामले से संबंधित एक ज्ञापन SDO, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को सौंपा जाएगा, ताकि निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द भूमि का सीमांकन कर विवाद का स्थायी समाधान कराने की मांग की. इस दौरान प्रशासनिक कार्रवाई होने तक गांव में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: सावन की पहली सोमवारी पर ध्वजाधारी धाम में भक्तों का उमड़ी भीड़

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *