असम बाढ़ में फंसी देवोलीना की मां, डूबा नानी-मौसी का घर, वीडियो में छलका एक्ट्रेस का दर्द

News Wave Desk: असम में आई भयंकर बाढ़ को लेकर टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो...

Devoleena Bhattacharjee
देवोलीना भट्टाचार्जी

News Wave Desk: असम में आई भयंकर बाढ़ को लेकर टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी मां इस समय बाढ़ प्रभावित नाजिरा इलाके में फंसी हुई हैं. ऐसे में वह अपनी मां की सेफ्टी को लेकर काफी परेशान हैं और खुद को बहुत बेबस महसूस कर रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस काफी चिंतित और भावुक नजर आईं. साथ ही उन्होंने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भी चिंता जाहीर की.

एक्ट्रेस ने वीडियो में क्या कहा?

देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि “वह बहुत समय से कोशिश कर रही हैं वीडियो बनाने की, लेकिन वह हिम्मत नहीं कर पा रही थीं. वह अब तक इसलिए इसे लेकर कुछ नहीं बोल रही थीं, क्योंकि उन्हें डर था कि वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाएंगी. ऐसे में अगर वह पहले इस बारे में बात करतीं तो शायद वह रो पड़तीं.” वीडियो में आगे उन्होंने कहा कि असम उनके दिल के बहुत करीब है. उनका जन्म वहीं हुआ है और वह वहीं पली-बढ़ी हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई भी वहीं से की है और उनका परिवार आज भी वहीं रहता है. उन्होंने बताया कि उनकी मां बाढ़ प्राभवित क्षेत्र नाजिरा में फंसी हुई हैं. हालांकि, भगवान की कृपा है कि उनके पुराने घर वाले इलाके में ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन उनकी नानी और मौसी का घर पूरी तरह से डूब गया है और वहां सब खराब हो गया है. वहां अब कुछ भी नहीं बचा है.

वीडियो में रो पड़ी देवोलीना

अपने वीडियो में आगे देवोलीना ने कहा कि वह चाहकर भी अपनी मान के पास नहीं जा सकतीन. क्योंकि, उनका एक छोटा बच्चा है और ऐसे में वह अपनी ही जगह पर जाकर मदद नहीं कर पाएंगी. अगर वह अकेली होतीं तो वह अब तक शायद असम पहुंच गई होती. ऐसे में वह खुद को बेबस महसूस कर रही हैं. इस दौरान अपनी बातें बताते-बताते एक्ट्रेस काफी भावुक हो गईं और वह अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं.

वहीं, एक्ट्रेस के वीडियो शेयर करने के बाद उनके फैंस उन्हें हिम्मत रखने और मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘Spider-Man: Brand New Day’ की कमाई में जबरदस्त उछाल, 4 दिन में तोड़े कई रिकॉर्ड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *