हजारीबाग: गरहमुर्गी का ‘डेथ टर्न’ फिर बना काल, सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड के गरहमुर्गी का खतरनाक मोड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ. सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक...

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड के गरहमुर्गी का खतरनाक मोड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ. सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने इस मोड़ को “डेथ टर्न” बताते हुए जिला प्रशासन और सड़क निर्माण विभाग से इसे दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट घोषित कर तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग की है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय कार्तिक टुड्डू (पिता हरिलाल टुड्डू), निवासी तेलनिया दाह के रूप में हुई है. वहीं 28 वर्षीय घायल बाबूराम मुर्मू (पिता जटु मुर्मू) निवासी इटवा पत्थल (तेलनिया दाह) का विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया. हादसे की सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया.

सामने से आ रही बाइक को देखकर बिगड़ा संतुलन

घायल बाबूराम मुर्मू ने बताया कि वह अपने दोस्त कार्तिक टुड्डू के साथ कोनार डैम के चरकी टोंगरी स्थित अपनी बहन के घर से अपने गांव तेलनिया दाह बाइक से लौट रहा था. सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक गरहमुर्गी के तीखे मोड़ पर पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक को देखकर चालक का संतुलन बिगड़ गया. अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार्तिक टुड्डू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गया.

एक सप्ताह में तीसरा बड़ा हादसा

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गरहमुर्गी का यह मोड़ लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है. मोड़ अत्यधिक तीखा होने के कारण सामने से आने वाले वाहन अंतिम समय तक दिखाई नहीं देते, जिससे आमने-सामने की टक्कर या वाहन अनियंत्रित होने की घटनाएं लगातार होती रहती हैं. ग्रामीणों का दावा है कि बीते एक सप्ताह में इसी स्थान पर तीन बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इन हादसों में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जबकि दो से तीन लोगों की जान जा चुकी है. इससे पहले भी इस मोड़ पर कई लोग सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: हंगामे की सुलगती आग के बीच शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, युवाओं के मुद्दे पर तीखी बहस होने की संभावना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *