शादी के तीन महीने बाद ही पत्नी का अपहरण, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के जवाहरनगर से एक विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर...

FIR
Ranchi: Wife abducted just three months after marriage (AI IMAGE)

Ranchi: रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के जवाहरनगर से एक विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर पीड़िता के पति उपेन्द्र लाल ने भुरकुंडा ओपी में FIR दर्ज कराई है.  पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

उपेन्द्र लाल ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2026 में उनकी शादी तन्नु कुमारी के साथ हुई थी. आरोप है कि 28 जुलाई 2026 की दोपहर करीब एक बजे से दो बजे के बीच रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र के होचर निवासी कैफ अंसारी एक सफेद रंग की कार से आया. वह उपेन्द्र की पत्नी तन्नु कुमारी को शादी करने की नीयत से जबरन अगवा कर अपने साथ भगा ले गया.

पति ने दर्ज कराया अपहरण का मामला

घटना के बाद पीड़ित पति और उसके परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर से महिला की काफी तलाश की. रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन करने के बाद भी जब तन्नु कुमारी का कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद केस दर्ज किया गया. पुलिस FIR करने के बाद जांच में जुट गई है. फिलहाल इसी मामले की जांच की जा रही है.

ALSO READ: JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ियों पर AJSU प्रमुख सुदेश महतो ने सरकार को घेरा, कहा- CID की जांच पर भरोसा तभी बनेगा जब उसका ट्रैक रिकॉर्ड सार्वजनिक होगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *