Ranchi: DAV पब्लिक स्कूल, गांधीनगर (CCL) की छात्रा अनुष्का तिवारी ने CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है. इस उपलब्धि के साथ अनुष्का का चयन अब सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर की आर्चरी चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है.
विद्यालय में खुशी का माहौल
अनुष्का की सफलता से विद्यालय में उत्साह का माहौल है. स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि अनुष्का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, झारखंड और देश का नाम रोशन करेंगी.

शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों ने भी अनुष्का की उपलब्धि की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय में उपलब्ध बेहतर खेल प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है. विद्यालय परिवार ने अनुष्का को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
