Junior National Hockey Championship: दिल्ली को हराकर झारखंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Ranchi: तमिलनाडु के कोयंबटूर में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने शानदार वापसी करते...

Junior National Hockey Championship
Junior National Hockey Championship: Jharkhand reaches quarter-finals after defeating Delhi.

Ranchi: तमिलनाडु के कोयंबटूर में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने शानदार वापसी करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. सोमवार को पंजाब से हारने के बाद टीम ने दूसरे मुकाबले में दिल्ली को 4-3 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया. झारखंड की जीत में सबियन्न कीड़ों ने सबसे अहम भूमिका निभाई. उन्होंने मैच के 4वें और 47वें मिनट में दो गोल किए. वहीं सुजीत केरकेट्टा ने 48वें मिनट में एक गोल और घूरन लोहरा ने 58वें मिनट में एक गोल कर टीम की जीत पक्की की. मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए झारखंड के ग्लेडशन बारला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब क्वार्टर फाइनल में झारखंड का मुकाबला उत्तर प्रदेश की टीम से होगा.

ALSO READ: IRCTC की नई बीटा वेबसाइट लॉन्च, अब टिकट बुकिंग होगी और तेज व आसान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *