कोडरमा : सहकारी संघ की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें- DC

Koderma : समाहरणालय सभागार में DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि और वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की बैठक आयोजित...

Koderma : समाहरणालय सभागार में DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि और वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला सहकारी संघ के निर्वाचन और विशेष प्रकार की सहकारी समितियों की सदस्यता से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. इसके साथ ही साल बीज और महुआ के संग्रहण, दोना-पत्तल निर्माण, मधुमक्खी पालन और मशरूम की खेती के लिए आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई.

DC ने दोना-पत्तल निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषक पाठशाला के माध्यम से किसानों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने को कहा.

सहकारिता योजनाओं की DC ने की समीक्षा

इसके अतिरिक्त, DC ने सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2026-27 में स्वीकृत 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदामों और वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में स्वीकृत 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदामों के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को गोदाम निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन वर्णवाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश स्वासी, जिला मत्स्य पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनिता, JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश रंजन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने आज संभाला पदभार, डॉ. प्रभात कुमार को दी गई विदाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *