सरायकेला : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Seraikela : जिला पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

Seraikela : जिला पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. ईचागढ़ थाना कांड संख्या 31/2026, दिनांक 02.08.2026
धारा : 17/22/25 NDPS Act-1985 02 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि ईचागढ़ थाना अंतर्गत जगन-डुमटांड से पातकुम जाने वाले रास्ते में अफीम कारोबारी खरीद-बिक्री कर रहे हैं.

3 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल प्रकाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल द्वारा डुमटांड चौक से पातकुम जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग लगाई गई. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया.

गिरफ्तार अभियुक्त घासीराम साव उम्र लगभग 48 वर्ष पिता पदम लोचन साव ग्राम बुरुहातु, थाना ईचागढ़ रहने वाले से तलाशी के दौरान उसके पास से 03 किलोग्राम अफीम बरामद की गई. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. फरार दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.

लबरामद सामान का विवरण

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 किलोग्राम अफीम, एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, VIVO कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, एक पीले रंग का प्लास्टिक बोरा और नीले रंग की Honda SP125 मोटरसाइकिल (नंबर JH22K 6165) बरामद किया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी

अफीम तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में जिय प्रकाश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की. टीम में अरुण यादव, थाना प्रभारी, ईचागढ़ थाना, पुअनि शशि भूषण सिंह मुंडा और सअनि सुरेश भगत शामिल रहे. पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अफीम समेत अन्य सामान बरामद किया. चांडिल अनुमंडल DSP कार्यालय में पत्रकार को जानकारी देते पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read : JPSC विवाद: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *