गुमला: DC की अध्यक्षता में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक सम्पन्न, सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

Gumla: DC दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला टेलीकॉम समिति (District Telecom Committee) की बैठक आयोजित की...

DC

Gumla: DC दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला टेलीकॉम समिति (District Telecom Committee) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी, मोबाइल टावरों की स्थिति, भारतनेट परियोजना की प्रगति तथा आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई.

अधिकांश स्थानों पर नई बैटरियां स्थापित

समीक्षा के दौरान BSNL प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि बीजापाठ, लुचुतपाठ, देवरागनी, सिपिंग, सुकुरदा एवं बिरकेरा स्थित टावरों से बैटरी एवं अन्य उपकरणों की चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी संबंधित थानों में दर्ज कराई गई है. इनमें अधिकांश स्थानों पर नई बैटरियां स्थापित कर दी गई हैं. उपायुक्त ने शेष लंबित कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि BSNL के 46 टावरों में से 33 में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है, जबकि शेष टावरों में विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है. नए मोबाइल टावरों के लिए आवंटित 12 स्थलों में से 9 स्थलों पर कार्यादेश प्राप्त हो चुका है तथा संयुक्त निरीक्षण की प्रक्रिया संचालित है. साथ ही जिले के 12 नेटवर्क विहीन (शैडो एरिया) क्षेत्रों में नए टावर स्थापित करने हेतु प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है.

वॉइस कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध

रायडीह स्थित श्रीधर ज्ञान संस्थान की नेटवर्क व्यवस्था की समीक्षा में बताया गया कि Airtel एवं Jio द्वारा एंटीना समायोजन के बाद वॉइस कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध है, किन्तु डेटा स्पीड अपेक्षित स्तर की नहीं है. वहीं BSNL की ब्रॉडबैंड सेवा सुचारू रूप से संचालित हो रही है. उपायुक्त ने संबंधित कंपनियों को डेटा नेटवर्क की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए. भारतनेट परियोजना की समीक्षा के दौरान बिशुनपुर बीएचक्यू में खराब SMPS, 16 ग्राम पंचायतों में सोलर पैनल एवं उपकरणों के प्रतिस्थापन, 16 ग्रामों में उपकरणों की शिफ्टिंग, तीन पंचायतों में फाइबर कट की समस्या तथा 120 पंचायतों के रिचार्ज से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिया गया. इसके अलावा उन्होंने आधार कार्ड निर्माण की स्थिति में प्रगति पर भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया. उन्होंने सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं पंचायत स्तर पर आधार कार्ड निर्माण की सुविधा को पूर्ण रूप से क्रियाशील (फंक्शनल) बनाने के निर्देश दिए.

AlsoRead: प्रधानमंत्री से मिले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, झारखंड के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *