बांकीपुर उपचुनाव में जीत पर इरफान अंसारी ने प्रशांत किशोर को दी बधाई, बोले- यह सम्राट चौधरी की हार और बदलाव की शुरुआत

Jamtara: बिहार के बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रशांत किशोर...

Irfan Ansari congratulated Prashant Kishor on his victory in the Bankipur by-election, saying, "This is the defeat of Samrat Chaudhary and the beginning of change."

Jamtara: बिहार के बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रशांत किशोर को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ प्रशांत किशोर की नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी की भी जीत है. कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया था, जिसका परिणाम सामने आया है.डॉ. अंसारी ने कहा कि यह हार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की हार है और उनके लिए किसी तमाचे से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि जिस राज्य में किसी पार्टी की सरकार हो, उसी सरकार के कार्यकाल में हुआ उपचुनाव सत्ताधारी पक्ष हार गया.

अब बदलाव की हो चुकी शुरुआत: इरफान अंसारी

उन्होंने कहा कि आमतौर पर जिस राज्य में जिसकी सरकार होती है, उपचुनाव में उसी की जीत होती है, लेकिन अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है. उन्होंने इसे जैन जी की जीत और कांग्रेस की जीत बताया. स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि बिहार में भी यूपी मॉडल पर काम किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि बिहार आंदोलन की जननी रही है और यहां के लोग ऐसी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

ALSO READ :  प्रधानमंत्री से मिले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, झारखंड के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *