Koderma: सबकी योजना, सबका विकास, योजना अभियान अंतर्गत डोमचांच प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में ग्राम विकास योजना बनाने को लेकर बैचवार प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत हुई. इसकी शुरूआत प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव, पंचायती राज विभाग के मास्टर ट्रेनर धीरज कुमार व समर्पण संस्था की सलोनी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी रामरतन बरनवाल, बीडीओ भोला पांडेय तथा डीपीएम सुनील कुमार मौजूद रहे. प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में ढोढाकोला, जानपुर, पारहो, ढाब, बंगाखलार, बेहराडीह तथा मासनोडीह पंचायत के जीपीएफटी के सदस्यों ने भाग लिया. मौके पर प्रमुख सत्यनारायण यादव ने सभी जीपीएफटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी अच्छे से प्रशिक्षण लेकर अपने पंचायत में बेहतर जीपीडीपी निर्माण करें, ताकि पंचायत का बेहतर विकास हो सके. वहीं पंचायती राज पदाधिकारी रामरतन बरनवाल ने कहा कि इस बार जीपीडीपी निर्माण के समय थीम आधारित गतिविधियों तथा अन्य बारीकियों को ध्यान में रखना आवश्यक है. इस दौरान पंचायती राज विभाग के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर धीरज कुमार ने जीपीडीपी प्लानिंग प्रोसेस तथा ग्राम पंचायत समन्वय समिति की बैठक उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया. वहीं प्रशिक्षक सलोनी कुमारी ने बताया कि पंचायत के सहजकर्ता दल का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है. मौके पर प्रखंड समन्वयक बीरेंद्र कुमार यादव सहित दर्जनों प्रतिभागी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: IM CAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, MBA का सपना पूरा करने का मौका, जानें पात्रता, फीस और आवेदन प्रक्रिया
