Click Here
Click Here
Click Here

वादों की बारिश में मेयर चुनाव दिलचस्प, रांची के लिए हर एंगल से तैयार मेनिफेस्टो

रांची : झारखंड के 48 शहरी निकाय क्षेत्रों में 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर चुनावी माहौल गरमा गया है....

रांची :  झारखंड के 48 शहरी निकाय क्षेत्रों में 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर चुनावी माहौल गरमा गया है. राजधानी में रांची नगर निगम के मेयर पद का चुनाव खासा दिलचस्प बन गया है. भाजपा, कांग्रेस, झामुमो और राजद समर्थित उम्मीदवार घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और शहर के विकास के बड़े वादे कर रहे हैं. सभी प्रत्याशियों ने अपने मेनिफेस्टो में सड़क, पानी, सफाई, सुरक्षा और सांस्कृतिक स्थलों के विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी है.

विकास के अलग-अलग मॉडल पेश कर रहे प्रत्याशी

भाजपा समर्थित रौशनी खलखो ने स्मार्ट सड़कें, हर वार्ड में कार्यालय, सीसीटीवी कैमरे और सरना-जतरा स्थलों के सौंदर्यीकरण का वादा किया है. कांग्रेस समर्थित रमा खलखो ने जलापूर्ति सुधार, सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम, ठोस कचरा प्रबंधन और अर्बन मोहल्ला क्लिनिक को मजबूत करने की बात कही है. झामुमो समर्थित सुजीत विजय आनंद कुजूर ने तीन फ्लाईओवर, बस सेवा, वेंडर मार्केट और अखड़ा, सरना स्थल, मसना व श्मशान के सौंदर्यीकरण का संकल्प जताया है.

जनता के फैसले पर टिकी निगाहें

राजद समर्थित सुजाता कच्छप ने शहर को स्वच्छ बनाने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने, हरमू और स्वर्णरेखा नदी की सफाई तथा पेयजल, शौचालय और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार का वादा किया है. अब मतदाताओं के सामने विकल्प है कि वे किसके वादों पर भरोसा जताते हैं. चुनावी दावे कितने हकीकत में बदलेंगे, इसका फैसला 23 फरवरी को मतदाता करेंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *