कोडरमा: पेट्रोल और डीजल की महंगाई के बीच डोमचांच में खुला अंबिका बैट्री ई. रिक्शा शोरूम

Koderma: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए सोमवार को डोमचांच में...

Koderma: Ambika Battery E-rickshaw showroom opens in Domchanch amid rising prices of petrol and diesel.

Koderma: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए सोमवार को डोमचांच में अंबिका बैट्री ई. रिक्शा शोरूम का शुभारंभ किया गया. बैंक ऑफ इंडिया के समीप स्थित इस शोरूम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव एवं नगर उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रोपराइटर पवन कुमार के पिता बीरेंद्र साव ने मुख्य अतिथि रामधन यादव ओर नगर उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज के साथ अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों का बजट प्रभावित किया है. ऐसे समय में बैटरी से चलने वाले ई-रिक्शा कम खर्च में बेहतर परिवहन का विकल्प बनकर उभर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं और निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए ई-रिक्शा स्वरोजगार का सशक्त माध्यम साबित हो सकता है.

ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह शोरूम खोला गया

फाइनेंस सुविधा उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी आसानी से वाहन खरीदकर अपनी आय का स्रोत बना सकेंगे. शोरूम संचालक पवन कुमार ने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डोमचांच में यह शोरूम खोला गया है. यहां एक बार चार्ज होने पर 200 किलोमीटर तक चलने वाले बैटरी ई. रिक्शा उपलब्ध हैं. ग्राहकों को आसान फाइनेंस सुविधा भी दी जा रही है, जिससे बिना एकमुश्त बड़ी राशि खर्च किए वाहन खरीदा जा सकेगा. उन्होंने बताया कि सावन माह के विशेष ऑफर के तहत ई-रिक्शा खरीदने पर 15 हजार रुपये तक की छूट के साथ आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं. उद्घाटन समारोह में बजरंग दल संयोजक रंजन कुमार, मनोज कुमार, मनोज श्रीवास्तव, सुरेश विश्वकर्मा, संजीव मेहता, सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. शोरूम खुलने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक, किफायती और पर्यावरण अनुकूल परिवहन का नया विकल्प मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

ALSO READ :  कोडरमा: GPDP निर्माण को लेकर पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण शुरू, पंचायत के विकास पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *