Ranchi: एसडीओ कोर्ट द्वारा 35 अधिवक्ताओं को नोटिस दिये जाने के बाद रांची जिला बार एसोसिएशन ( आरडीबीए) के जीबी की मीटिंग हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि चार अगस्त को एक्सक्यूटिव कोर्ट का पूरी तरह से बहिष्कार किया जायेगा, पांच को सिविल व एक्सक्यूटिव दोनों कोर्ट का बहिष्कार करते हुए अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे. छह अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे शोक सभा का आयोजन के बार कोई न्यायिक कार्य अधिवक्ताओं द्वारा नहीं किया जायेगा. शोक सभा के बाद बैठक कर आगे की रणनीति तय की जायेगी.
अधिवक्ताओं से अनुरोध कमेटी निर्णय का करें पालन
जीबी मीटिंग के बाद यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी अधिवक्ता आरडीबीए के एडहोक कमिटी के निर्णय का उल्लंघन करते पाये गये तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. सभी अधिवक्ताओं से अनुरोध किया गया कि वे कमेटी का निर्णय का पूरी तरह पालन करें. इस जीबी की बैठक में एडहोक कमिटी के सदस्य शंभु प्रसाद अग्रवाल, संजय विद्रोही व मुकेश कुमार केसरी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे.

ALSO READ : लोहरदगा: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, न्यायालय ने लंबित मामलों के निपटारे की तैयारी तेज की
