चाईबासा: मध्य विद्यालय नकटी में BPO कालीचरण गुप्ता ने रेल परीक्षा का किया निरीक्षण

Chaibasa: बंदगांव प्रखंड में झारखंड सरकार द्वारा आयोजित रेल परीक्षा के दौरान मध्य विद्यालय नकटी परीक्षा केंद्र का BPO कालीचरण गुप्ता ने...

चाईबासा
BPO कालीचरण गुप्ता ने रेल परीक्षा का किया निरीक्षण

Chaibasa: बंदगांव प्रखंड में झारखंड सरकार द्वारा आयोजित रेल परीक्षा के दौरान मध्य विद्यालय नकटी परीक्षा केंद्र का BPO कालीचरण गुप्ता ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और छात्रों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया.

छात्रों का बढ़ाया आत्मविश्वास

BPO कालीचरण गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान घबराने या डरने की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि प्रत्येक प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़ें, अच्छी तरह समझें और फिर उसका उत्तर लिखें. उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र विद्यार्थियों के स्तर और क्षमता के अनुरूप तैयार किया गया है, इसलिए सभी छात्र आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें.

ALSO READ: बोकारो: चास के विकास को नई रफ्तार, विधायक श्वेता सिंह ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

अनुशासन और निष्पक्षता पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान BPO ने परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण बनाए रखने की सराहना की. उन्होंने शिक्षकों से भी निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया. निरीक्षण के समय सभी परीक्षार्थी शांतिपूर्वक परीक्षा देते हुए पाए गए, जिससे परीक्षा केंद्र की व्यवस्था संतोषजनक नजर आई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *