Chaibasa: विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर मझगांव प्रखंड के सरगरिया में ग्रामीण मुंडा तरुण चातर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से सुभाष चंद्र हेंब्रम को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया. आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष सरगरिया में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन भव्य और विशाल स्तर पर किया जाएगा. कार्यक्रम में मझगांव प्रखंड के अलावा अन्य प्रखंडों के दियूरी, मुंडा, मानकी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, व्यवसायी, आमजन तथा पड़ोसी राज्य ओडिशा के आदिवासी समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी स्वशासन, पेसा कानून, विल्किंसन रूल, सीएनटी एवं एसपीटी कानून सहित आदिवासी समाज के पिछड़ेपन के कारणों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य एवं गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: चाईबासा डबल मर्डर केस का खुलासा, पति-पत्नी की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम स्थल पर आने की अपील
आयोजन समिति ने आदिवासी समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे कार्यक्रम स्थल पर अपनी पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पहुंचें और आयोजन को सफल बनाएं. बैठक में ग्रामीण मुंडा तरुण चातर, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र हेंब्रम, गोमा हेंब्रम (पूर्व सैनिक), समित चातर, अनिल चातर, हरदेव पिंगुआ, प्रवीण हेंब्रम, सुभाष चातर, मुकेश चातर, नंदलाल हेंब्रम, बबलू चातर, दुकान चातर, सुनील हेंब्रम, विद्यासागर पिंगुआ सहित अन्य प्रखंडवासी उपस्थित थे.
