बोकारो: BMS ने DVC HOP को सौंपा मांग-पत्र, कॉलोनी और कर्मचारियों की समस्याओं पर उठाई आवाज

Bermo: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी बीएमएस यूनिट की नवगठित कार्यकारिणी समिति ने सोमवार को चीफ जीएम सह एचओपी सुशील कुमार अरजरिया से...

Bokaro

Bermo: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी बीएमएस यूनिट की नवगठित कार्यकारिणी समिति ने सोमवार को चीफ जीएम सह एचओपी सुशील कुमार अरजरिया से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान कर्मचारियों और डीवीसी आवासीय कॉलोनी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक केंद्रीय अध्यक्ष अर्घा बसु के मार्गदर्शन में आयोजित हुई. प्रतिनिधिमंडल ने एचओपी को एक मांग-पत्र सौंपते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं.

आवास और अटेंडेंस व्यवस्था बहाल करने की मांग

बीएमएस ने कर्मचारियों के लिए सब्जेक्ट टू वेकेशन आवास आवंटन सुविधा दोबारा शुरू करने की मांग की. इसके साथ ही उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक और मोबाइल अटेंडेंस दोनों व्यवस्थाएं जारी रखने का आग्रह किया गया.

जर्जर सड़कों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था पर जोर

मांग-पत्र में डीवीसी कॉलोनी की खराब सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग भी शामिल थी. प्रतिनिधिमंडल ने कॉलोनी में रखे डस्टबीनों से प्रतिदिन कचरा उठाने की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

बस रूट और सुरक्षा संबंधी मांगें भी उठीं

बीएमएस ने रविवार को बोकारो स्टील जाने वाली डीवीसी बस का परिचालन बोकारो स्टील रेलवे स्टेशन होकर कराने की मांग रखी. साथ ही बीटीपीएस अस्पताल के पास आरओबी के निकट स्पीड ब्रेकर बनाने का आग्रह किया गया.

कॉलोनी के सौंदर्यीकरण का भी प्रस्ताव

प्रतिनिधिमंडल ने आवासों के रंग-रोगन, रखरखाव और आरओबी के पास “आई लव बीटीपीएस” प्वाइंट विकसित करने का सुझाव भी दिया.

एचओपी ने कार्रवाई का दिया भरोसा

एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. बैठक में मानव संसाधन विभाग के वरीय प्रबंधक पार्थो सारथी मुखर्जी और प्रबंधक अंजु बोईपाई भी उपस्थित रहे.

कर्मचारियों के हित में संघर्ष जारी रहेगा: बीएमएस

बीएमएस पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन आगे भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा और बीटीपीएस के सर्वांगीण विकास के लिए संवाद और सहयोग की प्रक्रिया जारी रखेगा. प्रतिनिधिमंडल में बीएमएस अध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष एस. सैमुअल और जितेंद्र सिंह, सचिव रवि चंद्र कुमार, संयुक्त सचिव शाहिद इकराम, सहायक सचिव संजय राय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *