बोकारो: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर नए कलेवर में होगी गुरुजी वाटिका, DC ने तैयारियों का लिया जायजा

Bokaro: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को चास सोलागडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम के समीप...

Bokaro: Guruji Vatika will be in a new look on the first death anniversary of Dishom Guru Shibu Soren, DC took stock of the preparations.

Bokaro: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को चास सोलागडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम के समीप गुरुजी वाटिका का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद नए कलेवर में बुजुर्गों एवं आमजनों को समर्पित किया जाएगा. इससे पूर्व, सोमवार की संध्या उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया.

तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गुरुजी वाटिका एवं बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम परिसर में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप परिसर को स्वच्छ, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रखा जाए. उन्होंने नगर निगम चास के पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: JPSC परीक्षा विवाद: 5 जिले के 18 ठिकानों पर सीआईडी छापेमारी, साल 2018 में आयोजित हुई सब-इंस्पेक्टर समेत 10 एग्जाम में अभियुक्त अभय तिवारी की भूमिका संदिग्ध

उपायुक्त ने बुजुर्गों से किया संवाद

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना. उन्होंने बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन की कामना की. ज्ञात हो कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में विकसित की गई गुरुजी वाटिका का उद्देश्य बुजुर्गों को स्वच्छ, हरित एवं शांत वातावरण उपलब्ध कराना है. साथ ही यह परिसर आमजनों के लिए भी प्रेरणास्रोत एवं आकर्षण का केंद्र बनेगा. वाटिका का विकास सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा को ध्यान में रखकर किया गया है. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, महापौर चास नगर निगम भोलू पासवान,अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, उप महापौर पूजा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *