JPSC-JSSC आंदोलन: 4 अगस्त को गुरुजी की पुण्यतिथि, दिशोम गुरु को भूख हड़ताल होगी समर्पित, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का ऐलान

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के विरोध...

JPSC-JSSC agitation: A hunger strike will be dedicated to Guruji on his death anniversary on August 4, student leader Devendra Nath Mahato announced.

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सोमवार को सत्याग्रह धरना का 10वां दिन जबकि छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का दूसरा दिन जारी रहा.

दिशोम गुरु के संघर्ष से मिलती है प्रेरणा: देवेंद्र नाथ महतो

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने घोषणा की कि 4 अगस्त को उनकी भूख हड़ताल झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित रहेगी. उन्होंने कहा कि गुरुजी के संघर्ष, त्याग और जनहित के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर वे राज्य के छात्रों के न्यायपूर्ण भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि गुरुजी के आदर्शों और संघर्ष के मार्ग पर चलते हुए छात्रों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: ACB फिर हुई सक्रिय: शराब घोटाले में IAS विनय चौबे के करीबियों पर कसा शिकंजा, पूर्व आबकारी आयुक्त समेत कई अधिकारियों को समन, कल से पूछताछ का सिलसिला शुरू

सरकार से पारदर्शी कार्रवाई की मांग

देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य सरकार से मांग की कि JPSC और JSSC से जुड़े मामलों में जल्द, पारदर्शी और ठोस निर्णय लिया जाए, ताकि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके. उनका कहना था कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है.

4 अगस्त को है दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि

गौरतलब है कि 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि है. छात्र आंदोलनकारियों ने अपनी भूख हड़ताल उन्हें समर्पित करने का निर्णय लिया है. छात्रों का कहना है कि वे गुरुजी के संघर्ष और जनहित के विचारों से प्रेरणा लेकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *