धान रोपाई के दौरान वज्रपात, बोकारो में पांच महिलाएं घायल

Bokaro: बोकारो जिले में सोमवार को एक बार फिर वज्रपात की घटना सामने आई. जरीडीह थाना क्षेत्र के भस्की पंचायत स्थित योगीडीह...

Bokaro: बोकारो जिले में सोमवार को एक बार फिर वज्रपात की घटना सामने आई. जरीडीह थाना क्षेत्र के भस्की पंचायत स्थित योगीडीह गांव में धान रोपाई के दौरान बिजली गिरने से पांच महिलाएं घायल हो गईं. घटना सोमवार शाम के दूसरे पहर की बताई जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार सभी महिलाएं खेत में धान रोपनी का काम कर रही थीं. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश के बीच वज्रपात होने से सभी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जरीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.घायलों में बेलमुनि देवी (50 वर्ष), सकरमनी देवी (50 वर्ष), शुकरमुनी देवी (40 वर्ष), कविता कुमारी (27 वर्ष) और सुनीता कुमारी (18 वर्ष) शामिल हैं.

सभी की हालत सामान्य

स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार सभी महिलाओं का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है. घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात के मौसम में वज्रपात से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है.
ALSO READ: बोकारो: तेनुघाट अधिवक्ता संघ ने की सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, वकीलों के साथ मारपीट की घटना की निंदा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *