बोकारो: देशभर में DVC के चार पावर प्लांटों का प्लांट लोड फैक्टर मामले में दबदबा, बोकारो थर्मल तीसरे स्थान पर

Bokaro: देश के केंद्रीय क्षेत्र के प्रमुख थर्मल पावर प्लांटों में डीवीसी के बिजली घरों ने प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) के मामले...

Bokaro: Four DVC power plants dominate the country in terms of plant load factor, Bokaro Thermal is at third place.

Bokaro: देश के केंद्रीय क्षेत्र के प्रमुख थर्मल पावर प्लांटों में डीवीसी के बिजली घरों ने प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया है. जुलाई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जारी देश के शीर्ष बीस थर्मल पावर प्लांटों की सूची में डीवीसी के चार प्रमुख प्लांटों ने अपनी जगह बनाकर अपनी कार्यकुशलता साबित की है. इनमें बोकारो थर्मल का 500 मेगावाट क्षमता वाला ‘ए’ प्लांट उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में तीसरे स्थान पर रहा है. जारी सूची के अनुसार, बोकारो थर्मल पावर स्टेशन ‘ए’ एक्सपेंशन ने 87.77 प्रतिशत पीएलएफ दर्ज कर शीर्ष तीन में जगह बनाई है. वहीं डीवीसी का चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन 81.83 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 11वें पायदान पर रहा. इसके अलावा दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन (डीएसटीपीएस) ने 79.98 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 16वां तथा मेजिया थर्मल पावर स्टेशन (एमटीपीएस) ने 77.64 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 20वां स्थान हासिल किया है.

यह भी पढ़ें: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कल : नेमरा में विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम, सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, 10 हजार की भीड़ को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम

खुर्जा थर्मल पावर प्लांट देश में पहले स्थान पर

इस सूची में 90.97 प्रतिशत पीएलएफ के साथ खुर्जा थर्मल पावर प्लांट देश में पहले स्थान पर तथा 89.42 प्रतिशत पीएलएफ के साथ बरौनी थर्मल पावर स्टेशन दूसरे स्थान पर रहा. इस संबंध में डीवीसी बोकारो थर्मल के चीफ जीएम सह एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने कहा कि देश के शीर्ष बीस थर्मल पावर प्लांट में डीवीसी के चार महत्वपूर्ण बिजली संयंत्रों का शामिल होना निगम की बेहतर परिचालन व्यवस्था, उच्च उत्पादन क्षमता, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलकर कार्य करने की प्रवृत्ति और कुशल प्रबंधन को दर्शाता है. लगातार बेहतर पीएलएफ हासिल करने से न केवल ऊर्जा उत्पादन में स्थिरता आई है, बल्कि इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी मजबूत हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *