रांची: हिंदपीढ़ी में अज्ञात लोगों ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों में किया तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात लोगों ने जमकर तांडव मचाया. बदमाशों ने निजाम नगर मोती मस्जिद...

Hindpiri
गाड़ियों के टूटे हुए शीशे

Ranchi: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात लोगों ने जमकर तांडव मचाया. बदमाशों ने निजाम नगर मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. अज्ञात लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से सड़क किनारे पार्क किए गए वाहनों को निशाना बनाया. उपद्रवी घटना को अंजाम देने के बाद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस

मंगलवार सुबह जब वाहन मालिकों और स्थानीय लोगों ने गाड़ियों के टूटे हुए शीशे देखे, तो पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची हिंदपीढ़ी थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें: पेपर लीक और भर्ती धांधली: CBI की पहल, झारखंड के पांच समेत देशभर के 158 लंबित मामलों की अब फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई – Newswave Jharkhand

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *