5 अगस्त के बाद कॉलेजों में लगेगा वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप, 18+ युवाओं का नाम जोड़ने पर रहेगा फोकस

Ranchi: झारखंड में युवा मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए निर्वाचन विभाग विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है. 5...

Voter registration camps will be held in colleges after August 5th, with the focus on adding the names of 18+ youth.

Ranchi: झारखंड में युवा मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए निर्वाचन विभाग विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है. 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद राज्य के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में विशेष वोटर रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जाएगा. इसका मकसद ऐसे सभी विद्यार्थियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना है, जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के हो जाएंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों के प्राचार्यों व निदेशकों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की. निर्वाचन विभाग के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के बाद फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा. इसके लिए कॉलेज परिसरों में हेल्प डेस्क, पंजीकरण शिविर और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को आवेदन की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: नेमरा से फिर गूंजेगी गुरुजी की विरासत, पहली पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि समारोह

कोई भी योग्य युवा मतदाता सूची से बाहर न रहे

बैठक में कहा गया कि राज्य के अधिकांश नए मतदाता उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं. ऐसे में कॉलेज और विश्वविद्यालय युवाओं को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. निर्वाचन विभाग ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी जिलों को प्रचार सामग्री उपलब्ध करा दी गई है. पोस्टर, बैनर और डिजिटल सामग्री के साथ-साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा इस अभियान से जुड़ सकें. निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल पात्र भारतीय नागरिकों का ही नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा. विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी योग्य युवा मतदाता सूची से बाहर न रहे और भविष्य के चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *