Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: शादी समारोह में जयमाला स्टेज विवाद और गोलीबारी, आरोपी गिरफ्तार

पलामू: जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगढ़ गांव में एक शादी समारोह के दौरान जयमाला स्टेज पर चढ़ने को लेकर हुए...

पलामू: जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगढ़ गांव में एक शादी समारोह के दौरान जयमाला स्टेज पर चढ़ने को लेकर हुए विवाद और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरी घटना क्या थी?

घटना बीते 11 मार्च 2026 की सुबह लगभग 03:30 बजे की है. नवगढ़ गांव में आई एक बारात में जयमाला स्टेज पर चढ़ने को लेकर बाराती और शराती (लड़की) पक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई थी.विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान शराती पक्ष के लोगों द्वारा चलाई गई गोली बाराती पक्ष से आए कमल चौधरी (20 वर्ष) के पैर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.घायल युवक गढ़वा जिले के पोटमा गांव का रहने वाला है.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने जख्मी कमल चौधरी के लिखित आवेदन पर लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 29/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया.

लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने इस कांड के प्राथमिक अभियुक्त राकेश चौधरी (42 वर्ष), पिता कामेश्वर चौधरी, निवासी नवगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *