PM मोदी की तारीफ में बोले नेतन्याहू, कहा- मुश्किल समय में भारत ने हमेशा दिया साथ

Newswave Desk: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इजरायल...

Netanyahu
Netanyahu praises PM Modi, says India has always stood by us during difficult times

Newswave Desk: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इजरायल के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में भारत ने हमेशा इजरायल का साथ दिया है. नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को दुनिया के कई देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने की जरूरत है और भारत इस दिशा में सबसे अहम साझेदारों में से एक है. उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्त नरेंद्र मोदी के साथ दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने पर खास ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग दावा करते हैं कि इजरायल दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है, लेकिन भारत में उन्हें और इजरायल को जो समर्थन मिलता है, वह बेहद खास और भरोसा बढ़ाने वाला है.

पहले भी मजबूत हुए थे रिश्ते

साल 2018 में बेंजामिन नेतन्याहू भारत आए थे. उस दौरान भारत और इजरायल के बीच 9 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे. दोनों देशों ने अपने रिश्तों को विशेष साझेदारी का दर्जा दिया था, जिससे व्यापार, तकनीक और कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा. फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल का दौरा किया था. इस दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को और मजबूत करते हुए इसे ‘शांति, इनोवेशन और समृद्धि के लिए भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया.

ALSO READ: Breaking News: युवक की गला काटकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *