इरफान अंसारी पर BJP का हमला- “क्या रिक्शा से पहुंचाएंगे खून?”

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा...

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्य की हेल्थ सिस्टम पूरी तरह “वेंटिलेटर” पर है, लेकिन सरकार सिर्फ दिखावे में लगी है.

खून की कमी से जूझ रहे मरीज

उन्होंने बताया कि राज्य के 14 जिलों में थैलेसीमिया से पीड़ित सैकड़ों बच्चे खून के इंतजार में परेशान हैं. कई अस्पतालों में खून की भारी कमी है, जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.

Also Read: झारखंड में त्योहारों पर सुरक्षा सख्त: DGP तदाशा मिश्र ने ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर दिए कड़े निर्देश

स्टाफ की भारी कमी

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड में डॉक्टरों और नर्सों की भारी कमी है.

विशेषज्ञ डॉक्टरों के 60% पद खाली हैं.

बड़े अस्पतालों में 70–80% तक नर्सों की कमी है.

करीब 3000 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती नहीं हुई है.

कई हेल्थ सेंटर में पैरासिटामोल जैसी दवा भी नहीं मिल रही.

गंभीर आरोप

उन्होंने एक गंभीर आरोप भी लगाया कि कुछ मामलों में बिना जांच के बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ा दिया गया, जो बेहद चिंताजनक है. इसके बावजूद जिम्मेदार लोगों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई.

मंत्री पर तंज

BJP नेता ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है, तब मंत्री सिर्फ रिक्शा चलाकर फोटो खिंचवा रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, “क्या अब मंत्री जी रिक्शा से ही अस्पतालों में खून पहुंचाएंगे?”

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *