Newswave Desk: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी हार नहीं, बल्कि पिछले कई वर्षों में जनता की नाराजगी का नतीजा है.
बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर बीजेपी ने कुंदरकी और पश्चिम बंगाल की तरह चुनाव लड़ा होता तो शायद नतीजे अलग होते. उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार बीजेपी ने यह जानने की कोशिश की कि बिना किसी गड़बड़ी के जनता उसे कितना समर्थन देती है. उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में पुलिस-प्रशासन का पहले की तरह इस्तेमाल नहीं किया गया.

बोले- जनता ने दिया ‘रिटर्न गिफ्ट’
सपा प्रमुख ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव का नतीजा पिछले 12 वर्षों में बीजेपी को जनता की ओर से मिला “रिटर्न गिफ्ट” है. उनके मुताबिक, इस चुनाव से साफ हो गया है कि लोगों में बीजेपी के प्रति नाराजगी बढ़ रही है. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, “आप बीजेपी से क्यों नहीं पूछते कि हनुमान जी कहां नाच रहे थे?” उन्होंने दान पात्र और सुरंग का जिक्र करते हुए भी सरकार पर निशाना साधा.

ALSO READ: जीत के बाद प्रशांत किशोर को मिलेगी इतनी सैलरी, साथ में मिलेंगी ये खास सुविधाएं

