Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर रांची समाहरणालय में रक्तदान शिविर, DC-SSP समेत अधिकारियों ने किया रक्तदान

Ranchi: दिशोम गुरु और पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आज रांची समाहरणालय में रक्तदान शिविर...

A blood donation camp was organised at the Ranchi Collectorate on the first death anniversary of Shibu Soren; officials including the DC and SSP donated blood.

Ranchi: दिशोम गुरु और पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आज रांची समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. समाज सेवा और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में कुल 28 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान शिविर में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन और उप विकास आयुक्त संजय भगत ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया. इसके अलावा विभिन्न विभागों के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया. इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है. एक यूनिट रक्त कई मरीजों की जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करें, ताकि अस्पतालों में रक्त की कमी न हो और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके.

यह भी पढ़ें: शिबू सोरेन के जीवन पर होगा शोध, छह महीने में तैयार होगी ‘झारखंड आंदोलनकारियों की नजर में गुरुजी’ पुस्तक

A blood donation camp was organised at the Ranchi Collectorate on the first death anniversary of Shibu Soren; officials including the DC and SSP donated blood.

DC का जताया गया आभार

कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल रोग से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को गुलाब का फूल भेंट कर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से रक्त की उपलब्धता बढ़ेगी और सिकल सेल समेत अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त मिल सकेगा. रक्तदान शिविर से पहले उपायुक्त, एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने समाहरणालय में शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अधिकारियों ने झारखंड राज्य के निर्माण और समाज के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया. शिविर में अपर जिला दंडाधिकारी (नक्सल) सुदर्शन मुर्मू, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार, सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक रविशंकर मिश्रा सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया. रक्तदान करने वाले सभी लोगों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *