Koderma: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता शिकायत कोषांग अंतर्गत मीता पोर्टल पर जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित आमजनों की शिकायतों पर की गई कार्रवाई की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.बैठक के दौरान सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, बिजली विभाग, अपर समाहर्ता कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, , नगर परिषद् झुमरी तिलैया तथा नगर पंचायत कोडरमा एवं डोमचांच से संबंधित मामलों की विशेष रूप से समीक्षा की गई.

प्रत्येक मामले में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें : उपायुक्त
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मीता पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाते हुए आवश्यक कार्रवाई करें तथा प्रत्येक मामले में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके.बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन वर्णवाल सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित रहे.



