Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: मूसलाधार बारिश के बाद हरकत में आया नगर निगम, जलजमाव वाले इलाकों में तेजी से निकाला पानी

Ranchi: आज हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में कुछ समय के लिए जलजमाव की स्थिति बन गई. सूचना...

मूसलाधार बारिश

Ranchi: आज हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में कुछ समय के लिए जलजमाव की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही रांची नगर निगम की स्वच्छता और जल निकासी टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया. नगर निगम की टीम ने सेवा सदन मार्ग, अपर बाजार, रेलवे स्टेशन, एचबी रोड, कांटाटोली, कचहरी मार्ग समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों में नालियों की सफाई कर पानी की निकासी कराई. बंद जल प्रवाह को सुचारु करने के बाद अधिकांश जगहों पर कुछ ही समय में जलजमाव की समस्या खत्म हो गई और यातायात सामान्य हो गया. नगर निगम ने बताया कि मानसून के दौरान जलजमाव और नाली जाम की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. यदि किसी क्षेत्र में ऐसी समस्या होती है तो नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-570-1235 पर सूचना दे सकते हैं. शिकायत मिलते ही संबंधित टीम को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा.

AlsoRead:आठ सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का आंदोलन तेज, 5 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *