Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक में टक्कर,बाइक सवार गंभीर

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र स्थित सिहास पुल के पास मंगलवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की चपेट में आने से...

कोडरमा
कार ने मारी बाइक में टक्कर

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र स्थित सिहास पुल के पास मंगलवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरा.

नवादा से सतगावां आने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मरचोई निवासी मोहित सिंह अपाची बाइक से बिहार के नवादा से सतगावां की ओर आ रहे थे. इसी दौरान सिहास पुल के पास तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद 10 फीट ऊपर उछला युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहित सिंह करीब 10 फीट ऊपर उछलकर खेत में जा गिरे. वहीं, स्विफ्ट कार बाइक को घसीटते हुए करीब 100 मीटर तक आगे ले गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद सतगावां थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया.

ALSO READ: धनबाद पुलिस ने PG पोर्टल शिकायतों के निपटारे में हासिल की कामयाबी, 105% रहा निष्पादन दर

स्विफ्ट कार जब्त, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बिहार नंबर की स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, ग्रामीणों ने सिहास पुल के पास बढ़ते हादसों को देखते हुए स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *