Pakur: पाकुड़ में पुलिस ने ‘ऑपरेशन जीवन, के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झीकरहट्टी गांव में अवैध नशे के खिलाफ करवाई की गई. पश्चिम बंगाल के भषाईपाईकर से टोटो में अवैध शराब लाया जा रहा था. झीकरहट्टी गांव स्थित षष्टी राजवंशी के घर से शराब के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को मिली थी. एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की. तीन आरोपियों में दो आरोपी पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के भषाईपाईकर का रहने वाला है. जबकि एक आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झीकरहट्टी का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: CBSE टेबल टेनिस प्रतियोगिता में DPS बोकारो के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, नेशनल में पहुंचे


