Chaibasa: सदर थाना पुलिस ने महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, मोबाइल, नकद राशि, लेडीज बैग और अन्य सामान बरामद किया है.

2 अगस्त को दर्ज हुई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, बड़ी बाजार निवासी रितु टोप्पो ने शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूटी सवार दो अपराधी उनका बैग छीनकर फरार हो गए थे. मामले में सदर थाना कांड संख्या 74/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई.

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी
तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 3 अगस्त को जितेन्द्र कच्छप उर्फ बच्चा उरांव (24 वर्ष) और पुरुषोत्तम हांसदा उर्फ डाकवा (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया. दोनों पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं.

सामान बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
पुलिस ने आरोपियों के पास से नीले रंग की स्कूटी, रेडमी मोबाइल, 500 रुपये नकद, लेडीज बैग, पर्स और चश्मा बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

