Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

CBSE टेबल टेनिस प्रतियोगिता में DPS बोकारो के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, नेशनल में पहुंचे

Bokaro: रांची में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 टेबल टेनिस टूर्नामेंट में दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का...

CBSE

Bokaro: रांची में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 टेबल टेनिस टूर्नामेंट में दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्कूल के दो विद्यार्थियों आइवी दास और पीयूष कुमार ने आगामी अक्टूबर 2026 में गुजरात में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इसके साथ ही विद्यालय की अंडर-14 गर्ल्स, अंडर-19 गर्ल्स तथा अंडर-19 बॉयज की तीन टीमों ने भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है. मंगलवार को विद्यालय की  सभा में प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी विजेता व प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित कर सभी का हौसला बढ़ाया.

350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया

अंडर-19 बॉयज टीम स्पर्धा में निशांत, पीयूष कुमार, बिशायन पॉल एवं हरमीत सिंह की टीम ने रजत पदक के साथ प्रथम उपविजेता का पुरस्कार अपने नाम किया. इसमें पीयूष कुमार ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल हासिल किया. इसी प्रकार, अंडर-19 गर्ल्स टीम स्पर्धा में आइवी दास, देवांशी सिन्हा एवं श्रेयसी की टीम ने रजत पदक के साथ प्रथम उपविजेता का स्थान पाया, जिसमें आइवी दास ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया. वहीं, अंडर-14 गर्ल्स टीम की स्पर्धा में ईशान्वी शिवा, स्वधा प्रियवि एवं आद्या लिशा ने भी रजत पदक पर कब्जा जमाते हुए प्रथम उपविजेता का खिताब पाया. इसके अलावा, अंडर-14 बॉयज टीम के प्रांजल कुमार, अध्यांश कश्यप, प्रशांत भूषण एवं शिवांश राज तथा अंडर-17 बॉयज टीम में अंकित कुमार पटेल, आकर्ष कुमार, पार्थ आयुष्मान एवं रयान शान ने अपने-अपने वर्गों में कांस्य पदक के साथ द्वितीय उपविजेता का पुरस्कार प्राप्त किया. क्लस्टर- 3 की उक्त प्रतियोगिता में 76 विद्यालयों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था.

राज्य का मान बढ़ाएंगे

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना भी विकसित करता है. हमारे विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और खेल भावना के साथ यह सफलता हासिल की है. उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी अक्टूबर में गुजरात में होने वाले नेशनल्स में भी ये छात्र अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं राज्य का मान बढ़ाएंगे.

AlsoRead:रांची: CBSE क्लस्टर प्रतियोगिता में DAV गांधीनगर का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में गोल्ड समेत कई पदक जीते

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *