Bokaro: चास नगर निगम क्षेत्र के सोलागीडीह स्थित वैद्यनाथ जन सेवा वृद्ध आश्रम के समीप पद्मभूषण गुरुजी स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विकसित गुरुजी स्मृति वाटिका का लोकार्पण कर इसे आमजनों एवं वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को समर्पित किया गया.इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, मेयर भोलू पासवान सहित अन्य अतिथियों ने गुरुजी की अर्धकाय प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

उपायुक्त ने बुजुर्गों से संवाद किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना
उपायुक्त अजय नाथ झा ने वैद्यनाथ जन सेवा वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से संवाद किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना. उन्होंने बुजुर्गों से गुरुजी स्मृति वाटिका का नियमित उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह स्थल प्रकृति के बीच सुकून, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहभागिता का केंद्र बनेगा. कहा कि गुरुजी के जीवन के मूल्यों एवं जनसेवा के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

कई लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, उप नगर आयुक्त पूजा कुमारी, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे.

ALSO READ : रांची: CBSE क्लस्टर प्रतियोगिता में DAV गांधीनगर का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में गोल्ड समेत कई पदक जीते

