Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में हॉकी प्रतिभाओं का प्रदर्शन, विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल

Seraikela: बिरसा मुंडा स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न...

सरायकेला
हॉकी प्रतिभाओं का प्रदर्शन

Seraikela:  बिरसा मुंडा स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों के अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक एवं अंडर-17 बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया.

अधिकारियों ने किया उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन APO प्रमोद कुमार, ADPO अलका लकड़ा और जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया.

विजेता टीमों को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के परिणाम

• अंडर-15 बालक : एम.एस. सोनापेट दलभंगा प्रथम.
• अंडर-17 बालक : एस.एस. +2 हाई स्कूल दलभंगा प्रथम.
• अंडर-17 बालिका : के.जी.बी.वी. सरायकेला प्रथम.

आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

ALSO READ: चाईबासा : DC ने की आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक, अनुग्रह सहायता देने पर किया गया विचार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *