Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: SIR-2026 के तहत 5 अगस्त को चलेगा #NewVoters सोशल मीडिया अभियान

Saraikela: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत पात्र नागरिकों का नाम समय पर मतदाता सूची में दर्ज कराने तथा...

#NewVoters सोशल मीडिया अभियान को लेकर जागरूकता संदेश
#NewVoters सोशल मीडिया अभियान को लेकर जागरूकता संदेश

Saraikela: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत पात्र नागरिकों का नाम समय पर मतदाता सूची में दर्ज कराने तथा नए मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 5 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक #NewVoters सोशल मीडिया अभियान संचालित किया जाएगा.

अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील

इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न विभागों से अपील की गई है कि वे अपने सोशल मीडिया मंचों पर #NewVoters हैशटैग के साथ मतदाता जागरूकता संबंधी संदेश साझा करते हुए अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान करें.

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी नागरिकों, विशेषकर युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदाता के रूप में पंजीकरण से सुनिश्चित होती है. उन्होंने कहा कि यदि आपके परिवार, मित्र, पड़ोस अथवा आसपास कोई पात्र नागरिक अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो उसे समय पर अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें तथा सही एवं प्रमाणिक जानकारी साझा करते हुए #NewVoters अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं.

सशक्त मतदाता सूची से मजबूत होगा लोकतंत्र

उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिकों की सहभागिता से ही शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सकता है. प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान होगी.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से निर्धारित समय पर अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक लोगों तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सशक्त मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है.

ALSO READ: सरायकेला में हॉकी प्रतिभाओं का प्रदर्शन, विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *