Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

अपनी मांगों को लेकर मोरहाबादी मैदान में जुटने लगे पंचायत सहायक, CM आवास का करेंगे घेराव

Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आज पंचायत सहायक संघ के बैनर तले राज्यभर से आए सैकड़ों पंचायत सहायकों का जुटना...

Panchayat assistants
Panchayat assistants have started gathering at Morhabadi Ground to press for their demands

Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आज पंचायत सहायक संघ के बैनर तले राज्यभर से आए सैकड़ों पंचायत सहायकों का जुटना शुरू हो गया है. अपनी विभिन्न सेवा संबंधी मांगों को लेकर ये सभी कर्मी आज मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे. आंदोलनकारियों का कहना है कि लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर मुस्तैदी से कार्य करने के बावजूद सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है.
पंचायत सहायक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वे वर्षों से अत्यंत कम मानदेय पर पंचायत सचिवालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

इसके बाद भी उन्हें अब तक न तो सेवा सुरक्षा की गारंटी मिली है और न ही भविष्य में पदोन्नति का कोई उचित अवसर दिया जा रहा है. बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी कोई ठोस नीति नहीं बनने से कर्मियों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है. अपनी उपेक्षा से नाराज होकर ही आज वे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी आवाज बुलंद करने रांची पहुंचे हैं.

मुख्यमंत्री आवास तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है ताकि आंदोलनकारियों को रोका जा सके. संघ के नेताओं का स्पष्ट कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री खुद उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल या वार्ता का ठोस भरोसा नहीं देते, उनका यह चरणबद्ध आंदोलन थमेगा नहीं. मोरहाबादी मैदान में सहायकों के आने का सिलसिला जारी है और वहां पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है.

ALSO READ: झारखंड के प्रधान महालेखाकार कार्यालय के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया शुरू, पुरानी पेंशन फाइल, सेवा रिकॉर्ड होगा डिजिटल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *