Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: लायन शिशिर गुप्ता बने डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, अर्बन क्लीननेस अभियान का करेंगे नेतृत्व

Gumla: लायंस इंटरनेशनल जिला 322A के 61वें कैबिनेट इंस्टॉलेशन समारोह में लायंस क्लब गुमला फैमिली के अध्यक्ष लायन शिशिर गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट...

Lion Shishir Gupta
लायन शिशिर गुप्ता बने डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन

Gumla: लायंस इंटरनेशनल जिला 322A के 61वें कैबिनेट इंस्टॉलेशन समारोह में लायंस क्लब गुमला फैमिली के अध्यक्ष लायन शिशिर गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन अर्बन क्लीननेस का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया. इस उपलब्धि से लायंस क्लब गुमला फैमिली के सदस्यों में हर्ष का माहौल है. कैबिनेट इंस्टॉलेशन समारोह रांची के बरियातू स्थित द मंडपम, बिरला बगान में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में जिला गवर्नर MJF लायन शुभ्रा मजूमदार की उपस्थिति में नेपाल से पधारे फर्स्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर PMJF लायन संजय कुमार ने जिला कैबिनेट के पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन कराया और उन्हें पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई.

शहरी स्वच्छता से संबंधित सेवा कार्यों के लिए करेंगे प्रेरित

इस अवसर पर लायंस क्लब गुमला फैमिली के लिए विशेष गौरव का क्षण रहा, जब क्लब के प्रेसिडेंट लायन शिशिर गुप्ता को पूरे जिला 322A में अर्बन क्लीननेस गतिविधियों के संचालन और नेतृत्व की जिम्मेदारी प्रदान की गई. अपने नए दायित्व के तहत वे जिला 322A के अंतर्गत आने वाले 95 लायंस क्लबों को शहरी स्वच्छता से संबंधित सेवा कार्यों के लिए प्रेरित और मार्गदर्शित करेंगे. नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन शिशिर गुप्ता ने जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. शहरों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए लायंस क्लबों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक के कम उपयोग तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि जिला 322A के सभी 95 क्लबों को एकजुट कर अर्बन क्लीननेस के क्षेत्र में प्रभावी एवं परिणाममुखी कार्यक्रम संचालित करने का प्रयास किया जाएगा. स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, युवाओं और आम नागरिकों को भी स्वच्छता अभियानों से जोड़ने की योजना बनाई जाएगी.

पूरे जिले में स्वच्छता अभियान को मिलेगी नई दिशा

लायंस क्लब गुमला फैमिली के सदस्यों ने लायन शिशिर गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व, सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से पूरे जिले में स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिलेगी. सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में लायंस क्लब गुमला फैमिली के साथ-साथ जिला 322A के सभी क्लब स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

लायन शिशिर गुप्ता को बधाई देने वालों में लायन सुमित जाजोदिया, लायन शिखा जाजोदिया, लायन निखिल, लायन शिवानी, लायन नितेश, लायन सुबोध, लायन कृष्णा, लायन अभिनंदन जायसवाल, लायन मोनी जायसवाल, लायन प्रकाश, लायन अंजना, लायन रंजीत, लायन अर्चना, लायन सोनल, लायन तृप्ति और लायन श्वेता शामिल हैं.
क्लब के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह नियुक्ति लायंस क्लब गुमला फैमिली के लिए गौरव और सम्मान की बात है. सदस्यों ने लायन शिशिर गुप्ता को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए अर्बन क्लीननेस से जुड़े प्रत्येक अभियान में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *