Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: भूमि पूजन के साथ चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने किया दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ

Ranchi: अल्बर्ट एक्का चौक के समीप चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं....

Chandrashekhar Azad Durga Puja Committee
पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन करते समिति सदस्य

Ranchi: अल्बर्ट एक्का चौक के समीप चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके तहत बुधवार को समिति की ओर से भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया.

तैयार किया जाएगा भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल 

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाला भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया जाएगा. साथ ही दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके. समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी दुर्गा पूजा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील भी की.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की अधिकारियों को सलाह: ‘प्रदर्शनकारी छात्रों से निपटते समय बरतें संयम, हिंसा से बिगड़ती है स्थिति’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *